मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे परमार्थ, प्रदेश भर के तमाम पदाधिकारियों ने की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और महिला मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश भर के तमाम पदाधिकारियों ने शिरकत की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक ऋषिकेश के पास परमार्थ निकेतन में शुरू हो चुकी है। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और महिला मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश भर के तमाम पदाधिकारियों ने शिरकत की।

आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए सभी मोर्चो को अहम जिम्मेदारी के साथ जनता तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button