मुख्यमंत्री योगी बोले- राष्ट्र नायक का अपमान भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी…

लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व एकता के सूत्र में बांधने वाला व्यक्तित्व था। आज कुछ लोग वल्लभभाई पटेल की तुलना जिन्ना के साथ करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्र नायक की तुलना खलनायकों से करना अपमान है। ये अपमान भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Koo App

सीएम योगी ने कहा, देश की कुछ विभाजनकारी ताकतें हैं जिन्हें देश की एकता पसंद नहीं है। उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण जाति, भाषा, क्षेत्रवाद व वंशवाद के नाम पर और उसे बढ़ावा देकर राजनीतिक प्रदूषण पैदा किया। राष्ट्रनायक सरदार पटेल जैसे महान व विराट व्यक्तिव वाले महापुरुष की तुलना वे राष्ट्रतोड़क जिन्ना के साथ करने का प्रयास करते हैं, तो हमें इसके प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। भारत और उसकी एकता के प्रति उनकी सोच क्या हो गई है। राष्ट्र के नायक की तुलना एक खलनायक से करना, ये राष्ट्रनायकों का अपमान है। ये अपमान भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Related Articles

Back to top button