बागपत सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई…

एंटी करप्शन टीम ने बागपत सहकारी शुगर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी राजपदीप बालियान ने सहकारी मिल में क्रय केंद्र पर तैनाती के लिए संविदाकर्मी तोल बाबू का लॉटरी में नाम शामिल कराने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था।

Baghpat: एंटी करप्शन टीम ने बागपत सहकारी शुगर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी राजपदीप बालियान ने सहकारी मिल में क्रय केंद्र पर तैनाती के लिए संविदाकर्मी तोल बाबू का लॉटरी में नाम शामिल कराने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। लेकिन मुख्य गन्ना अधिकारी नहीं माने, उसके बाद पीड़ित विशेष कुमार ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की वही पीड़ित के शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।

बागपत सहकारी चीनी मिल में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राजपदीप बालियान को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मेरठ एंटी करप्शन यूनिट की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मिल के संविदाकर्मी तोल बाबू की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, चीनी मिल में क्रय केंद्र पर तैनाती के लिए लॉटरी डाली जाती है, और उसी में नाम शामिल कराने के लिए मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

आरोप है कि अधिकारी ने साफ कहा था कि अगर रिश्वत नहीं दी गई, तो लॉटरी में नाम नहीं डाला जाएगा। दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने रिश्वत दी, लेकिन पहले ही एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दे दी थी। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने मौके पर पहुंचकर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विशेष कुमार ने बताया कि, देखिए में सरूरपुर मिल के केंद्र पर गन्ने की तोल कर रहा था। बागपत के मुख्य गन्ना अधिकारी ने कहा कि में तुम्हारा लॉटरी में नाम नहीं डालने का हुँ, और अगर कुछ खर्चा करेंगे तो तेरा नाम शामिल किया जाएगा, नहीं तो गेट पर ड्यूटी लगा दूंगा और लॉटरी से नाम बाहर निकाल दूंगा। हमारे से 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, और हम रिश्वत देना नहीं चाह रहे थे। उसके बाद हमने एंटी करप्शन टीम के पास गए, और शिकायत की उसके बाद रिश्वत देकर मुख्यब गन्ना अधिकारी को गिरफ्तार कराया हैं, हम इसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को जिले में रखना नहीं चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button