चीन की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई, चीनी परिवारों के लिए बढ़ी परेशानी

जहां चीन बाजार में अपने सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है.वहीं उसी चीन में अर्थव्यवस्था की गाड़ी खराब होती दिखाई दे रही है.

डिजिटल डेस्क- चीन की अर्थव्यवस्था इस वक्त गड़बड़ाई हुई दिखाई दे रही है. चीन की अपनी अर्थव्यवस्था ठीक जोन में नहीं दिखाई दे रही है. जहां चीन बाजार में अपने सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है.वहीं उसी चीन में अर्थव्यवस्था की गाड़ी खराब होती दिखाई दे रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की अर्थव्यवस्था मार्च के महीने से ही काफी ज्यादा धीमी चल रही थी. कोरोना के कड़े प्रतिबंध हटाने के बाद से यहां के बाजार के माहौल में काफी ज्यादा बदलाव दिखाई दे रहा है.लेकिन पिछले तीन महीनों से मजबूत अर्थव्यवस्था को दीमक लगता हुआ दिखाई दे रहा है.

साथ ही साथ आयात में भी गिरावट देखी गई है. और अब जो भी गिरावट दर्ज की गई है. उससे यहीं पता लगता है कि यहां के अर्थव्यवस्था में सुधार के बजाए हालात और भी ज्यादा खराब होते दिखाई दे रहे हैं.

खाने से लेकर मकानों सहित कई सामानों की कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं. इसके अलावा चीनी सामान की कीमतों में लगातार गिरावट हो सकती है.

Related Articles

Back to top button