केमिकल से भरे होते हैं चाइनीज लहसुन, मार्केट में बिक रहा धड़ल्ले से,अब हाईकोर्ट ने बिक्री पर जताई नाराजगी

STF मंडियों में चाइनीज लहसुन ढूंढ रही है.महराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी के रास्ते खेप आ रही है.नेपाल के रास्ते चीन से चाइनीज लहसुन भारत में आ रहा है.

लखनऊ- आप लोगों को स्ट्रीट फूड तो पसंद ही होगा.जिसमें वो लहसुन का तड़का लगाकर आपको अलग-अलग वैराइटी का खाना देते है.गार्लिक ब्रेड…गार्लिक नूडल्स और ना जाने क्या क्या?. पर इसके लिए मार्केट में चाइनीज लहसुन खूब इन फूज़न को बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे है.

अब इसी चाइनीज लहसुन को लेकर बड़ी जानकारी मिली है.प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन की बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त है. कोर्ट में आधा किलो चाइनीज लहसुन लेकर वकील पहुंचे.

कोर्ट के सामने कहा कि 2014 से चाइनीज लहसुन बैन तो बिक कैसे रहा?इसके बाद खाद्य सुरक्षा आयुक्त, डीएम लखनऊ को जांच के आदेश मिले. हाईकोर्ट ने चाइनीज लहसुन की बिक्री पर नाराजगी जताई है.

कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन रोकने के लिए क्या तंत्र? चिनहट बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज लहसुन बिक रहा है.खूबसूरत दिखने वाला लहसुन खाने से बीमारियां हो रहीं है.

फूड सेफ्टी विभाग, STF मंडियों में चाइनीज लहसुन ढूंढ रही है.महराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी के रास्ते खेप आ रही है.नेपाल के रास्ते चीन से चाइनीज लहसुन भारत में आ रहा है.

चाइनीज लहसुन की खेती चीन के शेडोंग प्रांत में होती है.चीनी लहसुन का आकार और रंग चमकीला सफेद बड़ा है. चीनी लहसुन में जिंक, आर्सेनिक जैसी हानिकारक धातु हैं.चीनी लहसुन में सिंथेटिक, जो लीवर के लिए नुकसान है.चाइनीज लहसुन खाने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है.मोतीलाल यादव की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की.हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

Related Articles

Back to top button