
चीनी घुसपैठियों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने नोएडा में रह रहें चीनी घुसपैठियों का खुलासा किया था। इन घुसपैठियों को चीनी बिजनेसमैन और उसकी गर्लफ्रेंड ने पनाह दी थी। इन दोनों को नोएडा पुलिस ने एक चीनी बिजनेसमैन और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
बता दें, अवैध घुसपैठिए जो आलीशान बार क्लब चला रहें थे वह चाइनीज मॉडल पर बना था। मौके से नेपाल-असम के 4 लोगों को अरेस्ट किया गया। गिरफ्तार चीनी नागरिक की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। शरण और इनके जश्न का इंतजाम क्लब में होता था।
मामले में भारत की इंटरनेशनल खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। भारत में 20 से ज्यादा संदिग्ध घुसपैठियों के फरार होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, यह आलीशान चाइनीज क्लब इकोटेक 1 के घरभरा में है। चीनी नागरिक की गिरफ्तारी 13 जून को हुई थी। आरोपी से चीन-भारत दोनों पासपोर्ट बरामद हुए थे।