
रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को क्रिसमस की छुट्टियों के बावजूद फिल्म अपने कारोबार में किसी तरह का उछाल दिखाने में नाकाम रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक सर्कस अपने दूसरे दिन 6.50 से 7.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म की पहले और दूसरे दिन को मिलाकर कुल कमाई 13.25 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस अपने उम्मीदों के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी और कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म का दूसरे दिन भी वही हाल रहा। फिल्म का हाल यह है कि यह अपने दोने दिन दो अंको के आकड़े को भी नहीं छू पाई। सिनेमाघरों में दर्शकों का हाल यह रहा कि शुरुआती दिन में 10,000 से अधिक शो जारी किए और पूरे दिन में 12 प्रतिशत की कम व्यस्तता दर्ज की।
रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी कॉमेडी फिल्म सर्कस ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। कॉमेडी फिल्म ने अपने दो दिनों में सिनेमा हॉल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और दो दिन में बॉक्स ऑफिस का कुल संग्रह13.25 करोड़ के बीच रहा। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा अभिनीत सिर्कस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई है। यह एक हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। सर्कस ओटीटी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, यह जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की संभावना है।









