यूपी में NDA और INDIA गठबंधन में कांटे की टक्कर, मैनपुरी से डिम्पल यादव आगे

पहले राउंड कंप्लिट होने के बाद डिंपल यादव - 11081, जयवीर सिंह भाजपा - 3047 और शिव प्रसाद यादव बसपा - 554 वोट मिला है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले राउंड की मतगणना हो चुका है। मैनपरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 8,034 वोटों से आगे चल रही हैं। पहले राउंड कंप्लिट होने के बाद डिंपल यादव – 11081, जयवीर सिंह भाजपा – 3047 और शिव प्रसाद यादव बसपा – 554 वोट मिला है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 143 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 53 सीट पर और AAP 4 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 27 सीटों पर बढ़त बनाई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर 6492 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button