CM भगवंत मान ने मनकीरत औलख और प्रीतपाल सिंह हंसपाल से बातचीत की, राहत कार्यों की सराहना

पंजाब में आई बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों और मददगारों से जुड़ी राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया। अस्पताल में भर्ती पंजाबी गायक मनकीरत औलख से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह हंसपाल का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 150 से अधिक नावें तैयार की। यह प्रयास राहत कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि संकट के समय पंजाबियों ने फिर से यह साबित किया है कि पंजाब की मिट्टी में हौंसला, सेवा भाव और भाईचारा गहराई से बसा हुआ है। मान सरकार इस संकट के समय हर ऐसे मददगार के साथ खड़ी है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि पंजाबियों की भावनाओं और जज्बातों के साथ खड़ी है। यही कारण है कि इस संकट की घड़ी में हर पंजाबी को यह महसूस हो रहा है कि उसकी सरकार और समाज एक परिवार की तरह उसके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री मान ने राहत कार्यों में लगे सभी व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि सभी मिलकर इस संकट से जल्द बाहर निकलेंगे।

Related Articles

Back to top button