महान शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले-जीवन गाथा सदैव सभी को करती रहेगी प्रेरित

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है।भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकता एवं अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक थे। मातृभूमि के प्रति समर्पित उनकी जीवन गाथा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button