कैबिनेट के साथ सीएम धामी ने किए रामलला के दर्शन, सीएम योगी से किया जमीन के लिए अनुरोध

उत्तर प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दौरा हो चुका है और आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के कैबिनेट और वहां के मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दौरा हो चुका है और आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनके मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे जहां रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया।

कैबिनेट मंत्रियों के साथ किया दर्शन पूजन
आज दोपहर लगभग 12:00 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनकी कैबिनेट महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां भाजपा की विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सड़कों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकलकर श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंच कर पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम का दर्शन-पूजन किया।

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में हुई जीत
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग यहां आकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं, यह पल बहुत अद्भुत है, हमारे साथ हमारे सभी सहयोगी मंत्रिमंडल दर्शन करने प्रभु राम का आए हैं, मेरे लिए बहुत भावुक करने वाले यह क्षण है। उन्होने कहा कि प्रभु राम 500 वर्ष बाद अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो गए हैं,सनातन समाज का जीत हुआ है, यह जीत पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है।

सीएम धामी ने सीएम योगी से किया जमीन के लिए अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि फिर से राम युग का प्रारंभ हुआ है हम अपने पढ़ाई के समय यहां आते थे और जब-जब यहां आते थे तब प्रभु राम टेंट में थे, मन में भावुकता होती थी लेकिन अब प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान है, हम सब गौरववांटित महसूस कर रहे हैं और फिर से राम युग की शुरुआत हो रही है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किए हैं कि यहां हमें थोड़ी जल्दी से जमीन दे दें तो हम भी उत्तराखंड भवन यहां बनाएं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का बहुत गहरा संबंध है, हमें जल्द जमीन मिल जाए हमारा भी यहां सदन बन जाए इससे उत्तराखंड से आने वाले लोगों का परस्पर संबंध भी बना रहेगा।

हर राम भक्त आना चाहता है अयोध्या
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर राम भक्त चाहता है की वह अयोध्या जाए। वहीं कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं उत्तराखंड जन्मभूमि है वहां राष्ट्रभक्त है, हर राम भक्त यह चाहता था की अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बने प्राण प्रतिष्ठा हो वैसे भी हमारे उत्तराखंड से मां सरयू निकालकर यहां पहुंचती हैं रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग में है जहां पर भगवान राम ने पितृ यज्ञ किया था तो हमारा अयोध्या से बहुत प्यारा संबंध है हम लोग यहां हमेशा आएंगे।

प्रातः काल कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम हुए थे रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

Related Articles

Back to top button