
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बता की। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के 100एपिसोड पूरा करने पर धन्यवाद। उन्होने कहा कि उनके कई एपिसोड में उत्तराखंड से जुड़े व्यक्तियों का जिक्र किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया,चारधाम यात्रा का प्रसाद प्रधानमंत्री को भेंट किया और आदि कैलाश आने के लिए आमंत्रित किया। सिएम धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम और मायावती आश्रम जहां विवेकानंद ने आराधना की वहां के लिए भी आमंत्रित किया, मानसखंड का मास्टर प्लान तैयार है उसकी शुरुआत के लिए आमंत्रित किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात में पिथौरगड़ के एयरपोर्ट को लेकर चर्चा हुई। पराग की खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। उन्होने कहा कि अक्टूबर नवंबर में राज्य में होने वाली इन्वेस्टर समिति के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। चारधाम यात्रा पर बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ में भरी बर्फबारी हो रही है वहां की स्तिथि जटिल है हम तमाम श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा करें। यमुनोत्री गंगोत्री यात्रा ठीक चल रही है।
दिल्ली मे प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर बात करते हुए उन्होने कहा कि ऐसे मामलो पर राजनीति नहीं होनी चाहिए जांच की जा रही है सच सबके सामने आएगा यूसीसी को लेकर सीएम धामी ने कहा कि जून के अंत तक कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी उसके बाद उसे लागू करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाया जाएगा।









