नोटिस देने आई पुलिस से सीएम केजरीवाल ने जताई सहानुभूति, बोले-इनके पोलिटिकल आका मुझसे…

केजरीवाल ने कहा कि इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है।

नोटिस देने आई पुलिस अधिकारियों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जताई सहानुभूति जताई है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?

Related Articles

Back to top button