CM केजरीवाल का BJP को चैलेंज! कहा- एक राज्य में बिजली फ्री करके दिखाओ, यहाँ पढ़ें पूरी खबर  

केजरीवाल ने अपने संबोधन में दिल्ली में पानी के संकट से लेकर BJP के कथित विधायकों को खरीदने वाले मामले तक सभी मुद्दों पर चौतरफा घेरा।

डिजिटल डेस्क: दिल्ली विधानसभा में शनिवार यानी 17 फरवरी को हो रहे विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी के खिलाफ उनके तेवर सख्त दिखें। उन्होंने विधानसभा में केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने चर्चा के दौरान अपने संबोधन में दिल्ली में पानी के संकट से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कथित विधायकों को खरीदने वाले मामले तक सभी मुद्दों पर चौतरफा घेरा। अपने संबोधन में उन्होंने BJP पर आरोप लगते हुए कहा कि, “बीजेपी ने मुझे रोकने के लिए मेरे कामों पर रोक लगाया है। उन्होंने दिल्ली के अस्पतालों में दवा बंद करवा दी, टेस्ट बंद करवा दिए। आखिर ये कैसे राम भक्त है? इनकी दुश्मनी मुझसे है तो आखिर ये दिल्ली के जनता से इसका बदला क्यों ले रहे हैं।” इनके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते  मेरी इतनी भी पावर नहीं है कि मैं यहाँ के एक चपरासी का भी ट्रांसफर कर सकूं।”

पानी बिल माफी का प्रस्ताव हम करवाएंगे पास- अरविंद केजरीवाल

अपने संबोधन में केजरीवाल ने राजधानी में जारी पानी के संकट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी और सीवर का काम रुका हुआ है।  चारो तरफ पानी के संकट से जनता जूझ रही है, पानी के बिलों का बुरा है और बिल अनाप-शनाप आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, “पानी बिल माफी का प्रस्ताव केजरीवाल पास करवा कर छोड़ेगा। हम बहुत छोटे लोग हैं, हमारी कोई औकात नहीं थी। बड़े बड़े लोग हमारे खिलाफ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं। लेकिन हम डरेंगे नहीं, डटे हुए हैं। क्योंकि हमारे साथ तो करोड़ों लोगों की दुआएं है। मगर बद्दुआएं इन BJP वाले लोगों के साथ है।

अरे किसी के बाप की जागीर है क्या दिल्ली? – CM अरविंद केजरीवाल

इस बीच उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि, “देशभर में भाजपा ने जितने MLA खरीदे, उसके लिए इनके पास पैसा कहां से आया? किसी के भी घर में रेड मारने घुस जाते हो मगर मिलता एक चवन्नी एक पैसा भी नहीं है। हमारी संपत्ति लोगों के दिलों में है, जहां ढूंढ़ रहे हो वहां नहीं। हमारी पार्टी पुण्य की राजनीति करती है, तुम्हारी तरह पाप की राजनीति नहीं। अब जनता को तय करना है की उन्हें क्या चाहिए। उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने पर वह दिल्ली में विधानसभा खत्म कर देगी। भाजपा को ऐसा करने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘अरे किसी के बाप की जागीर है क्या दिल्ली? जो विधानसभा खत्म कर देंगे।”

2029 में देश को BJP से AAP दिलाएगी मुक्ति

उन्होंने कहा कि, “2024 के लोकसभा चुनाव में अगर कोई पार्टी बीजेपी को नहीं हरा पाई तो हमारी आम आदमी पार्टी वर्ष 2029 में देश को उससे मुक्ति दिलाएगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद बिजली फ्री कर दी गई है। मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि वो गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में से किसी भी एक राज्य में ऐसा करके दिखाए। बीजेपी वालों को दिल्ली में हमे मिली जीत पच नहीं रही है। यही कारण है कि ये लोग मेरे कामों को रोकने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button