CM ममता ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ की टिप्पणी बोली ‘BJP फंड देती है’, विवेक अग्निहोत्री ने भेजा लीगल नोटिस

इस कारण उन्‍होंने ममता बनर्जी को लीगल नोटिस भेजा है. इस कानूनी नोटिस में विवेक अग्‍निहोत्री ने ममता बनर्जी से जवाब मांगा है कि अपने भाषण में उन्‍होंने जो आरोप लगाए हैं, उसका तथ्‍य क्‍या है?

डायरेक्‍टर विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने मंगलवार को पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को लीगल नोटिस भेजा है. फिल्‍ममेकर ने कहा कि “कल ममता बनर्जी ने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ और मेरी आने वाली फिल्म जो बंगाल में हुए नरसंहार पर आधारित है एक प्रोपेगेंडा है. उन्होंने कहा कि मैं जो फिल्में बनाता हूं उसके लिए बीजेपी मुझे फंड देती है.

इस कारण उन्‍होंने ममता बनर्जी को लीगल नोटिस भेजा है. इस कानूनी नोटिस में विवेक अग्‍निहोत्री ने ममता बनर्जी से जवाब मांगा है कि अपने भाषण में उन्‍होंने जो आरोप लगाए हैं, उसका तथ्‍य क्‍या है? न्‍यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने कहा, ‘पिछले कई वक्‍त से मैं खामोश था. कोई भी मुख्‍यमंत्री या बड़े-बड़े पत्रकार हों, राजनेता हों, ये कभी भी कह देते थे कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक प्रोपेगेंडा फिल्‍म है.

अब मुझे लगा कि बहुत हो चुका है. जो भी यह कहता है कि यह प्रोपेंगेडा है वह आकर यह साबित करे कि इसमें कौन सा डायलॉग, कौन सा सीन, कौन सा फैक्‍ट प्रोपेगेंडा है. हमारी तरफ से फिल्‍म के जो प्रोड्यूसर हैं, श्री अभ‍िषेक अग्रवाल, पल्‍लवी जोशी जी और मैं हमारी तरफ से एक बहुत ही सख्‍त और लीगल कार्रवाई हम करेंगे.’

Related Articles

Back to top button