
उत्तराखंड : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य का देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां शनिवार को अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर मुख्यमंत्री धामी ने उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
सिनर्जी अस्पताल, देहरादून पहुंचकर "पद्मविभूषण" तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज जी का कुशलक्षेम जाना।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 3, 2024
इस दौरान चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
बाबा केदार से महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/WvAtNOmA5a
मुख्यमंत्री धामी ने जगदगुरू रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की. आपको बता दे की शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की श्रीराम कथा सुनाते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनको तुरंत आगरा में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबियत में सुधार न होने पर उनको देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.








