
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत ब्रिगेडियर के परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में “ऑपरेशन प्रहार” चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
“कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया।इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे ।









