
लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बता दें कि 50 हजार करोड़ का मेगा ऋण वितरण समारोह हुआ. विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ऋण वितरण हो रहा है. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण किया गया.लोकभवन सभागार में सीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 16, 2023
➡सीएम ने लोकभवन में कार्यक्रम का किया उद्घाटन
➡50 हजार करोड़ का मेगा ऋण वितरण समारोह
➡विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हो रहा ऋण वितरण
➡विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में टूल किट वितरण किया
➡लोकभवन सभागार में सीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम
➡सीएम योगी आदित्यनाथ… pic.twitter.com/rFoRQ9xuUM
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं. कल भारत की एक बड़ी योजना का शुभारंभ हो रहा.
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी योजना का शुभारंभ करेंगे. ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. सभी बैंकर्स को धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं. भारत के विकास के लिए लगातार काम हो रहा है. एक लाख से ज्यादा शिल्पकारों को आगे बढ़ाया.









