
मुख्यमंत्री योगी,राम मंदिर को बम से उड़ाने और STF चीफ अमिताभ यश को धमकी देने वाला भारतीय गौ सेवा परिषद का अध्यक्ष निकला। इसका नाम देवेंद्र तिवारी बताया जा रहा है। उसने अपने कर्मचारियों से ई-मेल करवाया था। इससे पहले भी वह कई धमकी भरे ई-मेल करा चुका है।
देवेंद्र तिवारी हाईप्रोफाइल धमकी वाले गैंग का सरगना है। पुलिस गनर पाने के लिए भी उसने धमकी भरे ई-मेल कराए थे। देवेंद्र तिवारी के 2 सहयोगियों गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, उसकी तलाश जारी है। देवेन्द्र तिवारी पर लखनऊ के -मानक नगर, आशियाना, गौतमपल्ली, आलमबाग सहित कई थानों में FIR दर्ज है।
सीएम योगी और अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्र है। दोनों गोंडा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते हैं।









