राष्ट्रपति से पहले पहुंचे CM योगी : तैयारियों का लिया जायजा, अफसरों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश…

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ से सीधे हेलीकॉप्टर से संतकबीर नगर जिले के मगहर पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने महान संत कबीर की समाधि और मजार स्थल का दर्शन कर मत्था टेक कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ वार्ता कर जानकारी हासिल की। उन्‍होंने सुरक्षा समेत अन्‍य तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश भी दिए। 5 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मगहर में पर्यटन की दृष्टिकोण से पूर्ण कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और सभा होनी है।

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पांच जून 2022 को मगहर में आ रहे हैं। वह यहां पर महान संत कबीर की समाधि और मजार स्थल का दर्शन कर मत्था टेक सकते हैं। यहां पर पर्यटन के दृष्टिकोण से पूर्ण कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं।

गोरखपुर आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 जून को गोरखपुर आएंगे। जहां गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर जाएंगे जहां गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना के बाद नौका विहार जेटी पर लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। उसके बाद रात्रि विश्राम राष्ट्रपति सर्किट हाउस में करेंगे।

Related Articles

Back to top button