
राजधानी लखनऊ में आयोजित बीजेपी लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। OBC मोर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज के साथ छल किया गया। OBC समाज को आपस में ही लड़ाया गया, लोकसभा का चुनाव इसका उदाहरण है।
सपा सरकार में रोकी गई कांवड़ यात्रा
बीजेपी OBC मोर्चा की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कांवड़ यात्रा को रोकी गई थी। कांवड़ यात्रा से रोजगार जुड़ा है। कांवड़ और नवरात्रि से लोगों को रोजगार मिलता है। इसके साथ ही कहा कि विपक्ष ने जातियों को आपस में लड़ाया है।
सपा के लोग माफियाओं को लगाते हैं गले
बैठक में सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में एक ही जाति को नौकरी दी गई। ओबीसी समाज की नौकरी में भागीदारी है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी, जिसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा के लोग माफियाओं को गले लगाते हैं। वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग अयोध्या, मथुरा पर नहीं बोलेंगे। सीएम योगी ने बैठक में लोगों से कहा कि समाज विरोधी ताकतों को रोकना है। इसके लिए एकजुटता ही हमारी ताकत है।









