
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बीच गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अहम बैठक हुई। इस दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में एनसीआर के यूपी वाले हिस्से में प्रदूषण नियंत्रण पर समीक्षा की गई।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा औद्योगिक प्रदूषण रोकने के उपायों की भी समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों से बढ़ने वाले प्रदूषण पर भी विशेष फोकस किया गया। बैठक में एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों की एयर क्वालिटी पर मंथन किया गया। इस मौके पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।









