विकसित भारत की परिकल्पना हो रहा साकार…सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

UP News: सीएम योगी ने कहा, हमारा उद्देश्य हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन करना है। 3 करोड़ लोगों को शौचालय मिला।

राजधानी लखनऊ में नगर विकास के कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। नए भारत का ये नया उत्तर प्रदेश है। 2017 से पहले गांवो में बिजली नहीं आती थी। पहले स्ट्रीट लाइट भी कभी कभार जलती थी। सरकार ने प्रत्येक गांव को निर्वात बिजली की आपूर्ति करने का काम किया। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन को भी कम किया गया है।

सीएम योगी ने कहा, हमारा उद्देश्य हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन करना है। 3 करोड़ लोगों को शौचालय मिला। 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। 56 लाख लोगों का पीएम आवास मिला। आज यूपी नई दिशा की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम जब 2017 में उत्तर प्रदेश में आए थे तो 24 प्रतिशत आबादी नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी। अगले 5 वर्षों में ये आबादी बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंचने वाली है। स्मार्ट सिटी और अमृत विज़न के साथ-साथ तमाम ऐसी योजनाएं लाई गई हैं। जिनका जीवन स्तर को ऊंचा करने में बड़ी भूमिका हो सकती है। पहले लोग केवल मनुष्य को कहते थे कि बड़ा स्मार्ट बन रहा है और आज तो प्रधानमंत्री मोदी ने सिटी को भी स्मार्ट बना दिया.”

Related Articles

Back to top button