
उत्तर प्रदेश के आंगनवाड़ी वर्कर्स को मुख्यमंत्री योगी के तरफ से बड़ी सौगात दी गई है। बुधवार यानी 28 फरवरी को CM योगी ने मिशन रोजगार के तहत आंगनवाड़ी वर्कर्स को 3077 नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी वर्कर्स को संबोधित किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अहम योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी आंगनवाड़ी वर्कर्स का सम्मान किया। आज के समय में उत्तर प्रदेश पैदल रहा है। यहाँ स्वास्थय सेवाएं और बेहतर हो रहीं हैं।
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, आंगनवाड़ी में व्यापक परिवर्तन हुआ, केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई हैं। हम सभी को विकसित भारत में योगदान देना है। हमने कोरोना काल में बेहतर काम किया। प्रदेश के अंदर पहले से अब काफी सुधार हुआ है। इन सात सालों के अंदर यूपी की तस्वीर बहुत बदली है और आज जो परिणाम हैं वो आप सभी के सामने हैं। पहले हम सोचते थे कि यूपी का क्या होगा? जो पहले होना था उसे तो 70 साल लगे होने में। देश में सबसे खराब स्थिति यूपी की थी। मगर आज यूपी बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश बन गया है।
कोरोना काल का भी मुद्दा उठाया
इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के समय आंगनवाड़ी वर्कर्स के मेहनत को भी सराहा। उन्होंने कहा कि, “कोरोना में हमने व्यापक अभियान चलाया। उस अभियान में आंगनवाड़ी वर्कर्स ने धरातल पर काम किया, बहनों ने गांव गांव जाकर काम किया। पहले इंसेफेलाइटिस से मौतें होती थी। मगर आज नहीं होती, आज मातृ, शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।









