पाकिस्तान से UP आए 63 हिन्दू परिवार को CM योगी ने दिया बड़ा उपहार, खेती और आवास के लिए दी जमीन!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि सभी हिन्दू परिवारों को कानपुर के रसूलाबाद में जमीन दी जा रही है. उन्होंने कहा कि विस्थापित हिंदू परिवारों को आज जमीन मिली है. विस्थापन के बाद से आज तक ये लोग भटक रहे थे लेकिन आज उनका सपना पूरा हो रहा है. इन सभी परिवारों को मकान भी दिया जाएगा साथ ही कृषि के लिए जमीन भी मुहैया कराई जाएगी.

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए हिन्दू परिवारों को बड़ा तोहफा दिया. CM योगी ने पूर्वी पाक से आए हिन्दू परिवारों को पट्टा आवंटित किया. मुख्यमंत्री के हाथ से आवासीय पट्टा आवंटन प्राप्त कर हिन्दू परिवारों के चेहरों पर मुस्कान छा गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित भी किया और कई बड़ी बाते कहीं.

CM योगी ने कहा कि आज तक इन हिन्दू परिवारों को आवास और कृषि योग्य जमीन नहीं मिल सकी थी. इन परिवारों का आज दशकों पुराना सपना आज पूरा हुआ है. इस अवसर पर सीएम योगी ने विस्थापित हिन्दू परिवारों को आवास बनाने के लिए 200 वर्ग मीटर जमीन दी. आवास निर्माण कराने के लिए 1.20 लाख रुपए और कृषि के लिए हर परिवार को 2 एकड़ जमीन दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि सभी हिन्दू परिवारों को कानपुर के रसूलाबाद में जमीन दी जा रही है. उन्होंने कहा कि विस्थापित हिंदू परिवारों को आज जमीन मिली है. विस्थापन के बाद से आज तक ये लोग भटक रहे थे लेकिन आज उनका सपना पूरा हो रहा है. इन सभी परिवारों को मकान भी दिया जाएगा साथ ही कृषि के लिए जमीन भी मुहैया कराई जाएगी.

Related Articles

Back to top button