“चच्चू समय रहते रास्ता चुन लो”…सदन में सीएम योगी ने शिवपाल को दी सलाह !

विधानसभा में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के बोलने के बाद सीएम योगी ने सरकार का पक्ष सदन में रखा. इस दौरान सीएम सदन में चाचा शिवपाल की जमकर तारीफ की. साथ ही सीएम शिवपाल को सलाह देते नदर आए.

लखनऊ; यूपी विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन सीएम योगी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए. सपा प्रमुख ने जहां सरकार की खामियों को उजागर किया… वहीं, सीएम योगी ने पिछले 6 सालों में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया.

नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के बोलने के बाद सीएम योगी ने सरकार का पक्ष सदन में रखा. इस दौरान सीएम सदन में चाचा शिवपाल की जमकर तारीफ की. साथ ही सीएम शिवपाल को सलाह देते नदर आए.

सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल जी अपना रास्ता चुन लें. अभी उनके पास समय है. अखिलेश कभी भी शिवपाल की कीमत नहीं समझेंगे. इसलिए शिवपालजी को अपना रास्ता स्वयं सोच लेना चाहिए.

Related Articles

Back to top button