सीएम योगी ने दी 44 नई परियोजनाओं की सौगात, इथेनॉल प्लांट के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

इस बीच जनप्रतिनिधियों ने योगी को चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले को 44 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। इस बीच उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी में आयोजित कार्यक्रम के मंच से बटन दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए सैजनी में HPCL के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीएम योगी के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यहां मौजूद रहें। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने योगी को चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री को भगवान का अष्टधातु की मूर्ति भेंट कर अभिवादन किया।

गौरतलब है कि परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने बदायूं की जनता को भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने इथेनॉल प्लांट के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नया यूपी है जहाँ सुरक्षा भी है और समृद्धि भी। हमारे ओर से जारी इन परियोजनाओं से यहाँ के लोगों को रोजगार मिलने के साथ उनका जीवन भी सुगम बनाएगी।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह जो विकास हो रहा है वही रामराज्य है। सरकार अच्छी हो तो सबकुछ संभव है। 10 साल में आपने उत्तर प्रदेश के बदलते फिजा को देखा है। अब यूपी के युवाओं को नए नए क्षेत्रों में रोजगार मिल रहा है। अंत में उन्होंने बदायूं वासियों को बधाई भी दी।

Related Articles

Back to top button