अखिलेश के सवाल पर सीएम योगी गुस्से से हुए लाल, कहा- माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सदन में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तहर से फेल होनी की बात कही. अखिलेश यादव के इस बयान पर सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को मैं मिट्टी में मिला दूंगा.

लखनऊ– उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सदन में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तहर से फेल होनी की बात कही. इस दौरान सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच जमकर बहस हुई.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल का जवाब होते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही. दोषियों को सख्त सजा मिलेगी. सीएम योगी ने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है. माफियाओं को गले में हार पहनाती है सपा.

सीएम ने हमलावर होते हुए कहा कि सपा के लोग माफियाओं के सरपरस्त हैं. अपराध के अलावा इन लोगों ने कुछ नहीं किया. सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को मैं मिट्टी में मिला दूंगा. उन्होंने ने कहा कि जिस माफिया का नाम आ रहा है वह सपा के सहयोग से MP और MLA भी बना चुका है.

सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच हुई नोंकझोक
सीएम के मिट्टी में मिला देने वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादन ने आपत्ति जताई. इस दौरान सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच जमकर नोकझोंक हुई. सीएम ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी साथ-साथ नहीं चलेगी. इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े गोली चली, बम फेंके जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं माफिया पर कार्रवाई हो.

Related Articles

Back to top button