मेरठ में CM योगी ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, बोले- सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिकों के योगदान, राष्ट्रभक्ति, प्रदेश के विकास और मेरठ की बदलती पहचान को लेकर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। सैनिक भले ही सेना से सेवानिवृत्त हो जाए, लेकिन देश और समाज के प्रति उसका योगदान हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि जब कोई सैनिक अपने गांव लौटता है, तो वह वहां के लोगों के लिए प्रेरणा बनता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है। यहां के वीरों ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति का संकल्प कभी नहीं बदलता। सैनिकों का जीवन देशसेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक है। सीएम ने यह भी कहा कि सुरक्षित माहौल में ही समाज का विकास संभव है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेरठ की बदलती पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज का मेरठ नई पहचान बना रहा है। एक समय था, जब मेरठ की पहचान कट्टे से होती थी, लेकिन अब यहां विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मेरठ में मेट्रो का भी संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले मेरठ में माफिया राज था।

सीएम योगी ने किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के किसान परेशान रहते थे। खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं। पहले किसान अपने ही खेत में जाने से डरता था। उन्होंने कहा कि अब गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश में विकास के साथ सुरक्षित माहौल को भी प्राथमिकता दी जा रही है। मेरठ में मेट्रो संचालन और शहर की बदलती पहचान का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज मेरठ विकास की नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनके योगदान को याद करना प्रमुख रूप से चर्चा में रहा।

Related Articles

Back to top button