Gorakhpur News: CM योगी ने किया 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Gorakhpur News: उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं के लिए भटकना पड़ता था। लेकिन अब बिना भेदभाव के गरीबों को लाभ मिल रहा।

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। उन्होंने 647 करोड़ की कुल 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास शिलान्यास किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं के लिए भटकना पड़ता था। लेकिन अब बिना भेदभाव के गरीबों को लाभ मिल रहा। ‘देश की जनता बार-बार पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रही’।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल शासन से दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले की सरकार में गरीब लोगों को राशन नहीं मिलता था। देश में 55 लाख गरीबों को आवास दिए गए। देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए जा चुके हैं। ‘देश में 10 करोड़ गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन’ मिला है। सरकार होली,दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर दे रही।

गौरतलब है कि कल यानी रविवार को सीएम योगी राप्तीनगर और झरना टोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियों तय।

Related Articles

Back to top button