किसान सम्मान दिवस पर बोले CM योगी- चौधरी साहब ने उठाई थी किसानों की आवाज, हमने दी सम्मान निधि

लखनऊ. लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम योगी ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बता दें, सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लोकभवन में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

लोकभवन में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की 119वीं जंयती पर उन्हें नमन किया। और कहा कि चौधरी साहब ने किसानों की आवाज बुलंद की थी। चौधरी साहब ने सड़क से संसद तक किसानों की आवाज उठाई थी और उनकी बात रखी थी। हमारी सरकार ने भी किसानों के लिए बहुत सारे काम किये हैं।

सीएम योगी ने कहा हमने किसानों के लिए बहुत काम किए। गन्ना किसानों को करोड़ों का भुगतान किया, पिछली सरकार का बकाया किसानों का गन्ना भुगतान भी हमने किया। प्रदेश की बंद चीनी मिलों को खोलने का काम किया। और किसानों सम्मान निधि राशि देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। बता दें, आज यानि 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल आज ही के दिन देश के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button