
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर है। इस दौरान सीएम योगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम योगी आज गीडा के सेक्टर-26 स्थित एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह उन्हें केयान डिस्टलरी का शिलान्यास किया। 1200 करोड़ की लागत से 300 एकड़ में यह प्लांट बनेगा, प्लांट से 7.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस प्लांट से लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि समय से परियोजनाएं पूरी हो रही हैं, इस प्लांट में ऊर्जा उत्पादन भी होगा और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में उद्योग लग रहे हैं, डेयरी का भी निर्माण हो रहा है, अब बूचड़खाना नहीं डेयरी लग रही हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था, पहले यूपी के लोगों को मकान नहीं मिलता था, आज उत्तर प्रदेश के लिए पहचान का संकट नहीं है।








