Trending

‘विकसित भारत, मोदी की गारंटी रथ’ CM योगी ने किया रवाना, इस नंबर पर call के लिए क्यों की अपील

CM योगी आदित्यनाथ ने "विकसित भारत - मोदी की गारन्टी‘‘ रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ पूरे UP के जिलों में रवाना किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी की विकसित भारत मोदी की गारंटी रथों की प्रशिक्षण कार्यशाला में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी बीजेपी पार्टी दफ्तर पहुंचे। बुधवार यानी 28 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने “विकसित भारत – मोदी की गारन्टी‘‘ रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये रथ पूरे प्रदेश के जिलों में रवाना किया गया है। इसके जरिए BJP लोकसभा चुनाव में सभी जिलों के जनता से सुझाव लेगी। इन्हीं सुझावों को लेकर वो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी।

देश का कार्यकर्ता मोदी की गारंटी से ऊर्जावान हो रहा है – CM Yogi

रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद CM योगी ने वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। जहाँ उनोने इस अभियान के विशेषता को बताते हुए इसको जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि, ” बीजेपी के विकसित भारत संकल्प यात्रा की दृष्टि से यह अभियान लोकसभा चुनाव को लेकर एक विशेष शुरुआत है। ये अवसर बहुत महत्वपूर्ण है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के भव्य उद्घाटन पर आज पूरा देश भगवान राम के दर्शन करने को आतुर है।दुनिया भर से लगातार श्रद्धालु यहां दर्शन करने आ रहे हैं। आज यूपी ही नहीं पूरे देश का कार्यकर्ता मोदी की गारंटी से ऊर्जावान हो रहा है। कल राज्य सभा के चुनाव संपन्न होने के बाद जो हंड्रेड परसेंट रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में आया है। वो इस बात का पुख्ता प्रमाण है।

जनता का शासन ही सहीं लोकतंत्र है – CM Yogi

उन्होंने कहा कि आज देश में जनता का शासन है, इसे ही सहीं लोकतंत्र कहते है। हमारी सरकार जनता को जनार्दन के रूप में मान्यता देकर उसकी पूजा करती है।आज इस अभियान की शुरुआत जनता के सुझाव को जानने के लिए हो रही है। बीजेपी अपने मोर्चे, प्रकोष्ठ और संगठन के चलते आज सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बावजूद हमने जनता के सुझावों को सर्वोपरि माना है। इस चुनाव से पहले भी जन जन तक हम लोग गए। उनको सुझावों को अपने संकल्प पत्र में शामिल भी किया था।

CM योगी ने जनता से मांगे सुझाव

CM योगी ने कहा कि, “माहौल हमारे पक्ष में है। यूपी का परिणाम हमारे लिए सफलता पूर्ण रहा है। सब कुछ हमारे अनुकूल हुआ है। PM मोदी के सामने अब कोई महीन टिकता है। मगर इस जीत के चलते हमें अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना होगा। चुनाव युद्ध के समान होता है। आज हमारे सामने कोई नहीं है, मगर ध्यान रखना कि जनता हर चीज को वाच करती है। हमे अपने बूथ पर ध्यान देना होगा, यदि बूथ जीते तो परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। इससे पहले चुनाव में जब एक तरफ मोदी और दूसरी तरफ पूरा विपक्ष था तब हम 80 में 64 सीट जीतकर आए थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में ये चुनाव होना है। ऐसे में आप एक मिस काल इस नंबर पर 9090902024 करना है और अपने सुझाव देना है। साथ ही पत्रिका के जरिए भी आप अपने सुझावों को दे सकते है। जिसका लाभ पार्टी के प्रत्याशियों को मिलेगा और यूपी में 80 के 80 सीट हम जीतेंगे। कल के जो राज्यसभा के परिणाम आए है इसके बाद इस बात का हमें पूरा विश्वास है।

Related Articles

Back to top button