
ग्रेटर नोएडा; यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर व अन्य दो टॉपरों से सीएम योगी ने मुलाकात की. जीबीयू यूनिवर्सिटी में हुई UPSC टॉपरों की मुलाकात के दौरान उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि इशिता किशोर ने UPSC की परीक्षा में देश भर में टॉप किया था. संघ लोक सेवा आयोग में (UPSC) 2023 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर ने श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से अर्थशास्त्र से BA किया है.
ग्रेटर नोएडा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 25, 2023
➡️यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर से मिले सीएम
➡️मुख्यमंत्री योगी दो अन्य टॉपरों से भी मिले
➡️टॉपरों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
➡️सीएम ने जीबीयू यूनिवर्सिटी में की मुलाकात#GreaterNoida pic.twitter.com/Fx5ZG2uHIk
इशिता का जन्म तेलंगाना में हुआ है जबकि वह पटना (बिहार) की रहने वाली हैं. बता दें कि सीएम आज एक दिवसीय दौरे पर नोएडा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने करीब 17 सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकर्पण व शिलान्यास किया. इसके पश्चात सीएम जीबीयू यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे यहां उन्होंने इशिता किशोर व अन्य दो यूपीएसी टॉपरों से मुलाकात की.









