गोरखपुरः गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 स्टार होटल मैरियट कोर्टयार्ड के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत का कद बढ रहा है। दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। CM ने कहा आज से 10 साल पहले यहां उजाड़ था और अब युवाओं को यहीं रोजगार मिलेगा। गोरखपुर रोजगार का हब बन रहा है।
CM योगी ने कहा कि गोरखपुर में कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। रामगढ़ ताल में आज फिल्मों की शूटिंग होती है। CM ने कहा अब आपको एक नई अयोध्या देखने को मिलेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली हो रहा है।
गोरखपुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 15, 2023
➡CM योगी पहुंचे रामगढ़ताल झील के किनारे
➡रामगढ़ताल से संचालित लेक क्वीन क्रूज का करेंगे उद्घाटन
➡क्रूज पर 12 करोड़ से अधिक खर्ज किए गए हैं
➡क्रूज संचालन से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा
➡मंत्री जयवीर सिंह मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद
➡सांसद रवि किशन, सांसद… pic.twitter.com/XEfpyngOhg
बता दें कि साढ़े 7 एकड़ में विकसित है होटल मैरियट कोर्टयार्ड। CM योगी उद्घाटन के दौरान नवनिर्मित होटल का भ्रमण और निरीक्षण किया।
रामगढ़ताल से संचालित लेक क्वीन क्रूज का किया उद्घाटन
CM योगी रामगढ़ताल झील के किनारे पहुंचे। CM योगी ने रामगढ़ताल से संचालित लेक क्वीन क्रूज का उद्घाटन किया। क्रूज पर 12 करोड़ से अधिक रूपये खर्च किए गए हैं। क्रूज संचालन से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान CM योगी के साथ मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रवि किशन और सांसद बांसगांव मौजूद रहे।