सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि, अब रायबरेली, उन्नाव जिले के लिए होंगे रवाना

सीएम योगी आदित्यानाथ ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और उसके बाद उत्तर प्रदेश के विकास के योगदान में हेमवती नंदन बहुगुणाजी का बहुत योगदान है.

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यानाथ ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. 25 अप्रैल को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई जाती है. सीएम योगी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और उसके बाद उत्तर प्रदेश के विकास के योगदान में हेमवती नंदन बहुगुणाजी का बहुत योगदान है. सीएम ने कहा स्मृतियों को नमन करते हुए स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी रायबरेली, उन्नाव जिले के दौरे पर रवाना होंगे. सीएम योगी 1.10 बजे बजे GIC मैदान रायबरेली पहुंचेंगे. सीएम 1.15 बजे से 2 बजे तक GIC मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम योगी उन्नाव के लिए रवाना होंगे यहां वे 2.45 से 3.30 बजे तक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है.

Related Articles

Back to top button