
Desk : केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है। केंद्र के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान को वंचितों, शोषितों और उपेक्षितों के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 23, 2024
➡सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया
➡कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बोले CM
➡केंद्र सरकार का निर्णय अभिनंदनीय – सीएम योगी
➡ये निर्णय कर्पूरी ठाकुर को समेकित श्रद्धांजलि- CM.#Lucknow @myogiadityanath pic.twitter.com/hwmWkSg17z
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को (मरणोपरांत) ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को (मरणोपरांत) 'भारत रत्न' से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2024
सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के…
सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देश वासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।” उल्लेखनीय है कि यह ऐलान तब किया गया है जब बुधवार को ही कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती है।









