मेरठ में गरजे सीएम योगी बोले ‘UP अब बीमारू राज्य नहीं’, नितिन नबीन ने भी सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन किया। यूपी में कानून का राज, विकास, दंगा-कर्फ्यू और प्रदेश की अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बात रखी।

मेरठ: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मेरठ में संबोधन के दौरान कहा कि पहले यूपी में भय का वातावरण था। उन्होंने कहा कि सपा ने केवल अपने परिवार का सोचा, जबकि आज यूपी में कानून का राज है। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ‘SP-कांग्रेस के लोग बांटने का काम कर रहे’ हैं। उन्होंने कहा कि ‘सीएम योगी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया’ और यूपी विकास की राह पर चल रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि ‘कांग्रेस ने बाबा साहेब को अपमानित किया’। उन्होंने मेरठ को क्रांति की भूमि बताते हुए कहा कि पहले माफिया ही सरकार चलाता था और युवाओं के साथ भेदभाव होता था।

मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा, व्यक्ति से बढ़कर दल, दल से बढ़कर देश। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश को परिवारवाद की बीमारी दी। सीएम योगी ने कहा कि यूपी के सामने पहले पहचान का संकट था, लेकिन भारत के सामने अब पहचान का संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि नया भारत अब हम देख रहे हैं और दुनिया में भारत टॉप 5 के अंदर है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के लिए दल से पहले देश है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले सत्ता शोषण का माध्यम बन गया था। उन्होंने कहा कि कोई जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगा सकता। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। उन्होंने जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार होने की बात कही और कहा कि 2014 के बाद देश में परिवर्तन हुआ। सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है और यूपी अब दंगा, कर्फ्यू मुक्त प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले लोग सनातन को कोसते थे और हमने दंगाइयों की कमर तोड़ी। सीएम योगी ने कहा कि आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है और देश की टॉप 3 इकोनॉमी में यूपी है।

Related Articles

Back to top button