
भारत समाचार डेस्क (लखनऊ)- सीएम योगी ने अपने 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास से परिवहन विभाग की 115 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया. इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर तारीफ की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ व कोरोना काल में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया.
➡चालकों, परिचालकों ने दिन-रात मेहनत की- CM
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 4, 2023
➡कोटा से हम छात्र-छात्राओं को लेकर आए- CM
➡गाजियाबाद,सहारनपुर में बसें लगा दी थी- CM
➡कोरोना में हम दिल्ली से लोगों को लेकर आए – CM
➡एक करोड़ लोगों को कोरोना में घर पहुंचाया – CM
➡संकट के समय सरकार लोगों के साथ खड़ी रही- CM. pic.twitter.com/ND6ApPhBf5
सीएम योगी आदित्यानाथ ने तारीफ करते हुए कहा कि परिवहन निगम के कार्यों को बचपन से देखने व जानने का अवसर मिलता था. सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज कुंभ और कोरोना काल के दौरान परिवहन निगम की भूमिका सराहनीय रही. कुंभ के 45 दिन के आयोजन में 24 करोड़ श्रद्धालु सहभागी बने. इसके लिए परिवहन निगम के बेड़े में राज्य सरकार ने 5 हजार नई बसें उपलब्ध कराई थीं. श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराने में परिवहन निगम ने अच्छी भूमिका का निर्वहन किया था.
वहीं सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान 25 मार्च 2020 को लॉकडाउन लागू हुआ तो दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रमिक व कामगार अपने गांवों की तरफ चल दिए. दिल्ली व अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों पर हजारों की भीड़ लग गई.
जब यह दृश्य दिखने लगा तो हमने परिवहन निगम की आकस्मिक बैठक बुलाई. बताया गया कि हमारे पास 12 से 14 हजार बसों का बेड़ा है. हमने कहा कि देर न करो! गाजियाबाद, आगरा, झांसी, सहारनपुर समेत अनेक क्षेत्रों से कामगार व प्रवासी श्रमिक आ रहे थे, देखते ही देखते परिवहन निगम के चालक-परिचालक, अधिकारी 12 घंटे के अंदर वहां एकत्र होकर हर किसी को गंतव्य तक पहुंचाने में लग गए.









