
उन्नाव- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौराना सीएम ने यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है. प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है. उन्होंने कहा कि यूपी में अब माफिया डरे हुए हैं. अब यूपी में बेहतर कानून व्यवस्ठा है.
उन्नाव
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 25, 2023
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा
➡️लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है-सीएम
➡️उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है-सीएम
➡️उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है-सीएम
➡️नए भारत को दुनिया देख रही है-सीएम
➡️ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं- सीएम योगी
➡️हर क्षेत्र में… pic.twitter.com/AYnoykrtB4
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि 2014 से पहले लोग भारत को शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे. कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था. भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था. दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी. 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है.
सीएम ने कहा आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है. नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मतदान करने का आह्वान करते हुए सीएम योगी ने कहा यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं.









