परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने अयोध्या में विकास कार्यों को रोका- सीएम योगी

UP News: उन्होंने कहा कि, हमारी भगवान राम में आस्था थी। नीति-नीयत साफ थी। हमने अपना वचन निभाया, मंदिर वहीं बनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सदन में कहा कि, राज्यपाल के पूरे अभिभाषण के दौरान मौजूद था। मैं इंतजार में था विपक्ष कुछ बड़ी बात बोलेंगा। लेकिन सदन में विपक्ष सिर्फ ध्यान भटका रहा था। राज्यपाल के भाषण के दौरान अखिलेश यादव ध्यान भटकाते रहे। अपनी बातों को वो जबरन थोपते रहे। नेता विपक्ष की बातें तथ्य रहित रहीं।

सीएम योगी ने कहा कि,  2017 के पहले उत्तर प्रदेश कोई नहीं पहचानता था। 2017 के पहले यूपी की क्या स्थिति थी, सब जानते हैं। यूपी से बाहर युवाओं को नौकरी नहीं थी। आज हर कोई यूपी आने का इच्छुक है। यूपी ने 22 जनवरी की घटना को देखा। उस दिन हर व्यक्ति की आखों में आंसू थे। उस दिन ऊर्जा से भरपूर वातावरण था। अयोध्या के घाटों को पहले भी बेहतर किया जा सकता था। ये नियत की बात थी। आज विकास हो रहा है। पिछली सरकारों में अयोध्या में विकास कार्यों को रोका गया। हमारी नीयत साफ है जो दिख रहा है।

हमने अपना वचन निभाया, मंदिर वहीं बनाया

उन्होंने कहा कि, हमारी भगवान राम में आस्था थी। नीति-नीयत साफ थी। हमने अपना वचन निभाया, मंदिर वहीं बनाया। जो कहा वो किया, आज भव्य मंदिर तैयार। मैं अयोध्या गया तो बिजनौर, नोएडा भी गया। मानता हूं कि मामला उस समय कोर्ट में था। लेकिन सड़कें चौड़ी की जा सकती थीं। घाटों का सौंदर्यीकरण तो हो सकता था। अयोध्या, काशी का विकास क्यों रुका था? मथुरा,वृंदावन का विकास क्यों रुका था? हमने अयोध्या की पहचान दिलाई।

पहले विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन होता था

सीएम योगी ने पूछा कि पिछली सरकारों द्वारा किस मंशा से विकास कार्य रोके गए थे। आज महापुरुषों के नाम पर काम हो रहे हैं। पहले विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन होता था। अयोध्या में माता शबरी के नाम पर रसोई संचालित है। उन्होंने कहा कि, पांडवों ने 5 गांव की मांग की थी, लेकिन हिंदूओं ने तो 3 जगह की मांग कर रहा है।

लाक्षागृह में पांडवों से जुड़ा इतिहास

उन्होंने कहा कि, लाक्षागृह में पांडवों से जुड़ा इतिहास है। कोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिये। सीएम योगी ने कहा कि, दुर्योधन की जिद के बाद महाभारत हुआ। पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। परिवार में 3 के नाम लेकिन चाचा नहीं। अखिलेश के पीडीए में चाचा का जिक्र नहीं। अयोध्या में निषादराज से जुड़ा इतिहास है। आज निषादराज से जुड़े लोग हमारे साथ। जीरो टॉलरेंस की नीति से लोगों में चिड़चिड़ाहट हो रही है।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि, हमने पुलिस रिफॉर्म में कमीशन गठित किये। साइबर थाने का गठन किया। लखनऊ में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की। पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता बढ़ाई गयी। एसडीआरएफ का गठन किया।

अयोध्या में 31 हजार करोड़ से परियोजनाएं चल रही हैं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, आज ‘भव्य-नव्य-दिव्य’ श्री अयोध्या जी को देखकर के हर व्यक्ति अभिभूत है। 31 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट अयोध्या में चल रहे हैं। इसमें धर्मपथ, श्रीराम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिंगल लेन की सड़कें 4 लेन की हो गई हैं। वहां पर रामघाट-नया घाट नए स्वरूप में आ चुके हैं

Related Articles

Back to top button