किसानों की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित, बोले- सीएम योगी

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि किसान बंधुओं की आय को दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रिमुनरेटिव प्राइस (एफआरपी) में वृद्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि किसान बंधुओं की आय को दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। 

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रिमुनरेटिव प्राइस (एफआरपी) में आठ फीसदी की वृद्धि करते हुए 340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। 

सीएम ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि ‘कृषक कल्याण’ हेतु लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपका आभार प्रधानमंत्री जी।

Related Articles

Back to top button