जन चौपाल में बोले CM Yogi- UP में बीते 5 साल में विकास की गंगा बही, BJP के संकल्पों पर सरकार खरी उतरी…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा से वर्चुअली जुड़े। सीएम ने मथुरा,आगरा, बुलंदशहर के मतदातओं से संवाद किया। 21 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधते हुए बोले, सपा सरकार में ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। 2012 में मथुरा के कोसीकला में दंगा हुआ था। जवाहरबाग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। 2017 से पहले प्रदेश में अव्यवस्था,अराजकता का माहौल था।

आज यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर है। बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया। बीते 5 साल में विकास की गंगा बही है। बीजेपी के संकल्पों पर सरकार खरी उतरी। यूपी की विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। कोरोना वैक्सीन सुरक्षा कवच है।

Related Articles

Back to top button