
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा मे ‘सेव कल्चर, सेव इंडिया’ मिशन कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस दौरान उन्होने कहा आज एक अहम दिन है,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने नियम होते हैं। उन्होने कहा सभी इंसानों की अपनी-अपनी विशेषताएं है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा सभी देशों की अपनी अलग पहचान है जहां फ्रांस अपनी कला के लिए जाना जाता है तो वही ब्रिटेन अपने व्यापार के लिए जाना जाता है, ऐसे ही दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान है।इसी कड़ी में उन्होने कहा संस्कृति पर जबतक हमला नहीं हुआ भारत सहता रहा, 1857 में एक आंदोलन खड़ा हुआ,मुगलों ने मंदिरों पर भी हमला किया।
उन्होंने आक्रोशित होकर यह भी कहा भारत संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करता है,संस्कृति पर हमला सबसे खतरनाक हमला होता है. 48 साल पहले इमरजेंसी लगी थी, भारत ब्रिटिश,मुगलों की यातना झेल चुका है, आज हमले अलग अलग प्रकार से हो रहे है . आज 6 से 8 घंटे लोग स्मार्ट फोन का प्रयोग करते है,ये समाज के साथ अन्याय है, ये समय पॉजिटिव काम में लगाना चाहिए,यह हमला डिजिटल माध्यम से होता है और गेमिंग से धर्म परिवर्तन कराने का खुलासा हुआ है इसी प्रकार देशभर के युवाओं को टारगेट किया जा रहा है।ॉ









