सुशासन दिवस पर कार्यक्रम में CM योगी बोले,’अब यूपी में बिना भेदभाव के नौकरियां मिल रहीं’…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले की स्थिति से आप परिचित हैं. यूपी एक नई पहचान के साथ आपके सामने है. यूपी में पहले दंगे होते थे.

लखनऊ- सुशासन दिवस 2024 पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.राजधानी लखनऊ में सुशासन दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया. सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले की स्थिति से आप परिचित हैं. यूपी एक नई पहचान के साथ आपके सामने है. यूपी में पहले दंगे होते थे.अब बिना भेदभाव के कानून का पालन होता है.सरकार के 7 साल पूरे होने जा रहे हैं.अब यूपी में एक भी दंगे नहीं होते हैं.

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता से चल रही है.शासन की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है.अब यूपी में बिना भेदभाव के नौकरियां मिल रहीं है.

Related Articles

Back to top button