प्रयागराज हत्याकांड मामले में सीएम योगी सख्त, अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश

प्रयागराज के गंगा पार इलाके में एक बार फिर से सामूहिक हत्या कांड की वारदात को अंजाम दिया गया,थरवई इलाके के खेवराज पुर गाँव मे सोते वक्त पाँच लोगो के सिर पर वार करके सबको मौत की नींद सुला दिया गया, पाँचो की हत्या के बाद आरोपी ने घर मे आग भी लगा दी। सुबह जब धुंवा उठता दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जाँच में जुटी है

हत्यारो ने आधी रात को मौत का तांड़व किया और बारी बारी सबकी हत्या कर दी मृतको में राजकुमार यादव,उनकी पत्नी कुसुम ,दो साल की साक्षी बहु सविता, और बेटी मनीषा की सर पर वार करके हत्या की गई, जिस तरह से हत्या की गई उससे साफ है कि हत्यारे 1 नही बल्कि कई लोग थे , हत्या की जांच में कुछ तथ्य सामने आए है जो परिवारिक रंजिश से जुड़ रहे है। गैंग रेप की भी असंका है हालांकि पोस्ट मार्टम के बाद ही ये साफ होगा, पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछ ताछ की जा रही है। बता दे कि 7 दिन में ऐसी यह दूसरी वारदात है इससे पहले प्रयागराज के ही एक परिवार के 5 लोगों को हत्यारोपियों ने  मौत के घाट उतार दिया था।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button