
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। हादसे में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए और घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न हो।
सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।सीतापुर सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता के ऐलान से पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।









