
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब छठे चरण को लेकर घमासान मचा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा, सपा कार्यकर्ता आपस में कुश्ती कर रहे। सत्ता से दूर हैं तब ये हाल है, नहीं होते तो क्या होता?
उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने जनता की भावना का सम्मान किया है। 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी राम विरोधी है। इनकी सरकार होती तो राम मंदिर नहीं बन पता। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश में सुशासन संभव है।
सीएम योगी ने कहा, पाकिस्तान की आबादी भूख से मर रही है। भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दे रहा है। भारत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए।
मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति का सर्वे कराएंगे। आपकी संपत्ति पर वरासत टैक्स लगाने को कहते हैं। आपकी संपत्ति घुसपैठियों को बांट देंगे। वरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। औरंगजेब ने भाई की हत्या, पिता को जेल में डाला था। कोई मुस्लिम भी अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। विपक्ष में औरंगजेब की आत्मा घुस गई।