“अब किसी की हिम्मत नहीं कि देश में विस्फोट कर दे…” विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

फर्रुखाबाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमने कहा था अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। माफियाओं का राम नाम सत्य होगा...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सपा सरकार में अयोध्या में गोलियां चलती थीं। कांग्रेस कहती थी राम तो हुए ही नहीं। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश में अब कोई आतंकी घटनाएं नहीं होती है।

सीएम योगी ने कहा, किसी की हिम्मत नहीं की देश में विस्फोट कर दे। समाजवादी पार्टी ने आतंकियों के मुकदमे वापस लिये। सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। भाजपा की सरकार में माफियाओं के राम नाम सत्य की यात्रा निकल गई।

वहीं, फर्रुखाबाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने कहा था अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। माफियाओं का राम नाम सत्य होगा। करके दिखाया। भारत रामकृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नहीं है।

उन्होंने कहा, 2014 के पहले भ्रष्टाचार चरम पर था। पहले योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पाती थीं। नए भारत में दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है। अब पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है। नया भारत छेड़ता नहीं है छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं है। 

Related Articles

Back to top button