“ये भारत के भविष्य का चुनाव है…” सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा, ये भारत के भविष्य का चुनाव है। मोदी के शासन में आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश की जनता मोदी जी का परिवार...

इटावा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 2014 से पहले अराजकता की स्थिति थी। नए भारत में सुरक्षा और सम्मान दोनो है।

सीएम योगी ने कहा, ये भारत के भविष्य का चुनाव है। मोदी के शासन में आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश की जनता मोदी जी का परिवार। 2014 से पहले विकास कार्य ठप पड़े थे। पीएम मोदी के शासन काल में देश का तेजी से विकास हो रहा है। विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

सीएम योगी ने कहा, अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे वो निभाए। अब आप सबकी बारी है। देश को एक बार फिर मोदी सरकार की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button